फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Road cut off in Kharjhar drain near Jayangra village

जयनगरा गांव के पास खरझार नाले के बहाव में कटी सड़क

Mon, 06 Jul 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Road cut off in Kharjhar drain near Jayangra village
बलरामपुर के जयनगरा गांव के पास पहाड़ी नाले के बहाव में कटी सड़क। - फोटो : BALRAMPUR
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव के पास खरझार पहाड़ी नाले के बहाव में सड़क कट गई है। खरझार नाले की कटान रोकने के लिए क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। कटान स्थल पर प्रबंध न किए जाने से इस मार्ग पर आवागमन कभी भी ठप हो सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी राजन यादव, गोविंद, प्रभुराम, बड़कऊ व पवन कुमार आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि थाना महराजगंज तराई के जयनगरा गांव के पास कौवापुर मोड़ से जाने वाली सड़क खरझार नाले के बाढ़ मेें कट गई है। खरझार नाले की कटान से सड़क खत्म हो सकती है, और इस मार्ग पर आवागमन भी ठप हो सकता है। इस मार्ग से कई गांवों के लोगों का रोजाना आवागमन होता है। इन समस्याओं का निराकरण कराने के लिए क्षेत्रवासियों ने डीएम से गुहार लगाई है। यदि शीघ्र ही खरझार नाले के कटान से सड़क को नहीं बचाई गई तो लोगों को भारी कठिनाइयां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed