फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   road

ढूंढते रह जाओगे नहीं मिलेगी सड़क..

Sun, 26 Dec 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
road
फोटो-1-बलरामपुर के बरदौलिया-हरिहरगंज जाने वाली जर्जर सड़क।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सड़क में गड्ढे तो हो जाते हैं लेकिन यहां गड्ढे में सड़क हो गई है। बरदौलिया-हरिहरगंज मुख्य मार्ग की हालत इतनी जर्जर हो गई है कि यहां पर सड़क ढूंढना ही मुश्किल काम है। पग-पग पर बने गड्ढे न केवल आवागमन में परेशानी उत्पन्न करते हैं बल्कि आए दिन दुर्घटना का कारण भी बनते हैं। 28 किलोमीटर की दूरी तय करने में 3 घंटे से अधिक का समय लगता है। एक किलोमीटर में करीब 500 गड्डे गिने जा सकते हैं।
विज्ञापन

बरदौलिया-हरिहरगंज मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों गांव की करीब एक लाख आबादी आवागमन करती है। क्षेत्रवासी नितीश मणि तिवारी, तिलकराम यादव, राजेश कुमार शुक्ल, मुन्नालाल वर्मा, विश्वनाथ जायसवाल, मालिकराम, दूधनाथ मिश्र, राजू कश्यप, राज कुमार वर्मा तथा ओम प्रकाश आदि ने बताया कि इसी मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा, थाना ललिया व कई विद्यालय पड़ते हैं। क्षेत्र की करीब एक लाख आबादी प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाती है। जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए भी इसी मार्ग का सहारा लिया जाता है। बावजूद इसके यह मार्ग हमेशा उपेक्षित रहा है। शासन स्तर से चलाए गए गड्ढामुक्त अभियान में भी इस सड़क की दशा नहीं सुधरी। यहां एक किलोमीटर में करीब 500 गड्डे गिने जा सकते हैं। सड़क की हालत ऐसी है कि वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन

मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में एंबुलेंस हांफने लगती है। एंबुलेंस में मरीजों का दर्द और भी बढ़ जाता है। कई बार सड़क मरम्मत कराने के लिए क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन भी किया लेकिन न तो जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया। इन लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग वीके त्रिपाठी ने बताया कि सड़क के दोबारा निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed