फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   road

61 करोड़ से पांच सड़कों का कायाकल्प कराने की मांग

Sun, 21 Nov 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
road
बलरामपुर। गैसड़ी विधानसभा के पांच सड़कों का 61 करोड़ 26 लाख से कायाकल्प कराने की मांग की गई है। कायाकल्प कराने वाली सभी सड़कों की कुल लंबाई 27 किलोमीटर से अधिक है। क्षतिग्रस्त सड़कों का कायाकल्प कराने के लिए डीएम श्रुति ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। डीएम के प्रस्ताव पर अमल होने में देरी होने पर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। क्षेत्रवासियों के नाराजगी को ध्यान में रखते हुए गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने जिले के भ्रमण पर आए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से सड़कों का कायाकल्प कराने के लिए बजट देने की मांग की है।
विज्ञापन

गैसड़ी विधायक ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की तरफ से क्षेत्र के सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य कराया जाना है। डीएम ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में एनएच-770 से 2.3 किलोमीटर चरनगहिया मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत के लिए तीन करोड़ 86 लाख 19 हजार और 14.225 किलोमीटर बालापुर भोजपुर थारु मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत के लिए 43 करोड़ 63 लाख 83 हजार रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

इसी तरह से हरनहवा परसिया से थुम्हा बड़गो शंकरपुर कला खुर्द्र होते हुए नटेहवा तक पांच किलोमीटर सड़क का चार करोड़ 67 लाख एक हजार, परसा से त्रिलोकपुर रेलवे स्टेशन संपर्क मार्ग तक पांच किलोमीटर सड़क व आरसीसी लघु सेतु का निर्माण कराने के लिए पांच करोड़ 64 लाख 76 हजार रुपये और विशुनपुर भग्गौर शिवगढ़धाम होते हुए 3.7 किलोमीटर मार्ग का निर्माण कराने के लिए डीएम ने तीन करोड़ 44 लाख 30 हजार रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव में शामिल इन सभी सड़कों से क्षेत्र की करीब तीन लाख आबादी प्रतिदिन आवागमन करती है, जिसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed