फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rizwan Zaheer's property worth 10.80 crores seized in Lucknow

रिजवान जहीर की लखनऊ में 10.80 करोड़ की संपत्ति जब्त

Wed, 29 Jun 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rizwan Zaheer's property worth 10.80 crores seized in Lucknow
बलरामपुर। तुलसीपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज अहमद पप्पू के हत्या की साजिश में जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को पुलिस ने रिजवान जहीर की पत्नी के नाम से लखनऊ में खरीदी गई 10.80 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति जब्त कर ली। इससे पहले भी तुलसीपुर तथा लखनऊ में रिजवान जहीर की करीब सात करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि पूर्व सांसद रिजवान जहीर को यूपी के टॉप-10 गैंगस्टर अपराधियों में शामिल किया गया है। इसी के तहत रिजवान और उसके परिवारीजनों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं। बुधवार को लखनऊ में एसीपी गाजीपुर राजकुमार सिंह, गैसड़ी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश चौहान तथा मड़ियांव इंस्पेक्टर अनिल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मड़ियांव के ग्राम अल्लूनगर डिगुरिया में तीन स्थानों पर रिजवान जहीर की पत्नी हुमा रिजवान के नाम से खरीदी गई जमीन जब्त कर ली। इन भूखंडों का कुल क्षेत्रफल 0.967 हेक्टेअर है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ 80 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed