{"_id":"60ae84738ebc3e18515fe765","slug":"river-balrampur-news-lko579707954","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती के कटान से ग्रामीणों को बचाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती के कटान से ग्रामीणों को बचाने की कवायद
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सदर तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय जैन व सीओ उतरौला आरआर सिंह ने संयुक्त रुप से राप्ती नदी के किनारे कटान स्थल व कटान रोकने लिए कराए जाने वाले कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया।
राप्ती नदी के कटान से ग्रामीणों को बचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। कटान क ीजद में आने वाले उतरौला तहसील के ग्राम मटियरिया करमा व सुरहिया देउर का निरीक्षण कर जायजा लिया और मौके पर मौजूद बाढ़ खंड के इंजीनियरों को तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। सदर व तुलसीपुर तहसीलों के कटान स्थलों का निरीक्षण करके बरसात शुरू होने से पहले कार्य कराने की कवायद की जा रही है। कोरोना टीकाकरण, गोशाला व गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
उतरौला तहसील ग्राम मटियरिया करमा व सुरहिया देउर राप्ती नदी के कटान से प्रभावित हैं। बाढ़ खंड के अधिकारियों को बरसात से पहले कार्य कराने का निर्देश दिया। टीम की तरफ से कोरोना वैक्सिनेशन केंद्र पेहर व बड़हरा भिटौरा का निरीक्षण कर लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। ग्राम प्रधान, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व कोटेदारों को कोरोना टीकाकरण कराने के संबंध में प्रचार-प्रसार कराने का जिम्मा सौंपा गया। टीम ने उतरौला के अस्थाई गोशाला स्थल गरीब नगर का निरीक्षण किया। गोवंशों को पर्याप्त चारे का इंतजाम कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
टीम की तरफ से गेहूं क्रय केंद्र गैड़ास बुजुर्ग का निरीक्षण किया गया। क्रय केंद्र प्रभारी को पंजीकृत किसानों से गेहूं खरीद करने, कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने और निर्धारित समय के अंदर किसानों से खरीद किए गए गेहूं का भुगतान कराने का निर्देश दिया।