फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   review of schemes

किसानों की आय दोगुना करने पर होगा फोकस

Sun, 07 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
review of schemes
बलरामपुर। किसानों के आय को दोगुना करने पर विशेष फोकस किए जाएंगे। खेती के साथ-साथ किसानों को मत्स्य, पशुपालन, बकरी पालन व मुर्गी पालन जैसे रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। कृषि विभाग की योजनाओं एवं कृषि पर किसानों को मिलने वाली सभी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाए। यह बातें संयुक्त निदेशक देवीपाटन मंडल गोंडा डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने शनिवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान कृषि भवन में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कही।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को समृद्घ बनाने के लिए हर संभव प्रयस कर रही है। केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को दो-दो हजार रुपये रबी, खरीफ व जायद के खाद व बीज खरीदने के लिए मुहैया करा रही है। साल में प्रत्येक किसान को मदद के तौर पर केंद्र सरकार छह-छह हजार रुपये दे रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी किसानों को दिलाया जा रहा है। गेहूं, धान, अरहर, मंसूर सहित दलहनी तिलहनी खेती करने के साथ गन्ने की फसल भी किसानों के लिए उपयोगी है। इन फसलों की खेती के साथ किसानों को मत्स्य व पशुपालन जैसे कार्यों को करने के लिए प्रेरित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मा योजना का प्लान पांच साल पुराना हो चुका है। आत्मा योजना के प्लान में बदलाव करके किसानों को लाभ दिलाने वाले बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं के प्रगति के संबंध में जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के वैज्ञानिक व प्रभारी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पांडेय ने किसानों को दी जाने वाली मौसम के बारे में जानकारी के संबंध में बताया। इस अवसर पर कृषि विभाग के बीएसए सुभाष चंद्रा व विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed