{"_id":"5dd2d1a38ebc3e54af1ec8d2","slug":"responsibility-to-play-in-preventing-road-accidents-balrampur-news-lko492960782","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में निभाना होगा दायित्व’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में निभाना होगा दायित्व’
विज्ञापन
बलरामपुर के एआरटीओ दफ्तर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को संबोधित करते विधायक व अन्य।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने सोमवार को एआरटीओ दफ्तर में तीसरे सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। सड़क सुरक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर दफ्तर परिसर में तीसरे सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पर कार्यशाला कराई गई। एसपी देव रंजन वर्मा के निर्देश पर यातायात के अफसरों व कर्मियों ने भी प्रतिभाग किया।
दोनों विधायक ने कहा कि सड़क की बढ़ती दुर्घटनाओं ने सभी गहरी चिंता में डाल दिया है। इस चिंता से निपटने के लिए सभी को सजग होने की जरूरत है। सड़क दुर्घटनाओं से परिवारों को तबाह होने से बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि तीसरे सड़क सुरक्षा सप्ताह को 18 से 24 नवंबर तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यशाला को पीटीओ प्रेमचंद्र, संभागीय निरीक्षक प्रदीप कुमार, मुख्य आरक्षी यातायात मुन्ना यादव व आरक्षी विक्रम शर्मा आदि ने संबोधित कर लोगों को नियमों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान मौजूद चालकों व अन्य को यातायात नियमों के संबंध में पंपलेट, स्टिकर एवं हैंडबिल आदि का वितरण किया गया।