फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   resolved to work for goodwill

सद्भावना के लिए कार्य करने का लिया गया संकल्प

Fri, 20 Aug 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
resolved to work for goodwill
बलरामपुर कैंप कार्यालय पर कर्मियों को शपथ दिलाती डीएम श्रुति। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जिले में शुक्रवार को सद्भावना दिवस मनाया गया। जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में शपथ ग्रहण समारोह कराया गया। समारोह में सद्भावना के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

अहिंसा को अपना कर सद्भावना की अलख जगाई जाएगी। मतभेदों को बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाए जाएंगे। जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म व भाषा के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर अधिकारियों व कर्मचारियों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवंशियों की भावनात्मक एकता व सद्भावना के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वही देश उन्नति करते हैं जहां सौहार्द के साथ मिल-जुलकर कार्य किए जाते हैं। डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेदों को बातचीत व संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की सद्भावना शपथ दिलाई।
एसपी हेमंत कुटियाल ने पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना शपथ दिलाई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एएसपी अरविन्द मिश्र ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना शपथ दिलाई जाएगी। विकास भवन में डीसी मनरेगा महेन्द्र देव पांडेय, कृषि भवन में उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जल निगम कार्यालय में एक्सईएन मनोज कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने अपने दफ्तर में अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने सभी सभासदों, अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। जिले के सभी नौ ब्लॉकों, सभी बीईओ कार्यालयों, कोतवाली व थानों में भी अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed