फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Residential building will be constructed in Uttaraula tehsil with 9.23 lakh

Balrampur News: उतरौला तहसील में 9.23 लाख से बनेगा आवासीय भवन

Fri, 22 Aug 2025 09:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Residential building will be constructed in Uttaraula tehsil with 9.23 lakh
बलरामपुर। जिले की तहसील उतरौला परिसर में टाइप-3 आवासीय भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन निर्माण कार्य में विद्युतीकरण भी शामिल होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर दी है। अनुमानित लागत करीब 9.23 लाख रुपये तय की गई है। तीन माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उतरौला तहसील परिसर में अभी तक पर्याप्त आवास उपलब्ध नहीं हैं, जिससे स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नए भवन के तैयार हो जाने से न केवल सुविधा बढ़ेगी बल्कि कामकाज भी बेहतर तरीके से संचालित हो सकेगा। अधिशासी अभियंता अयोध्या अखिलेश कुमार का कहना है कि निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भवन निर्माण के दौरान विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश संबंधित एजेंसी को दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed