फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Report of the suspension and deployment of teachers summoned

शिक्षकों के निलंबन व तैनाती के खेल की रिपोर्ट तलब

Wed, 01 Jan 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Report of the suspension and deployment of teachers summoned
बलरामपुर। शिक्षकों के निलंबन व तैनाती के खेल करने की रिपोर्ट तलब की गई है। रिटायर्ड बीएसए पर शिक्षकों के निलंबन व तैनाती में नियमों की घोर अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। तत्कालीन बीएसए ने आठ शिक्षकों को निलंबित करके मनचाही तैनाती की खेल किया है।
विज्ञापन

मनमानी तैनाती वाले शिक्षकों के वेतन भुगतान पर देवीपाटन मंडल के एडी बेसिक ने रोक लगा दी है। एडी बेसिक ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन बीएसए व शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एडी बेसिक देवीपाटन मंडल विनय मोहन वन ने बुधवार को बताया कि बलरामपुर के आठ शिक्षकों के निलंबन व तैनाती में तत्कालीन रिटायर्ड बीएसए हरिहर प्रसाद पर नियमों की घोर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। एडी बेसिक का आरोप है कि तत्कालीन रिटायर्ड बीएसए ने जिले के आठ शिक्षकों को निलंबित कर मनचाही तैनाती का खेल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के निलंबन व मनमानी तरीके से तैनाती में खेल करने की रिपोर्ट तलब की गई है। सात दिन रिपोर्ट उपलब्ध न कराने पर एडी बेसिक ने विभागीय अफसरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। सभी तथ्यों की गहन पड़ताल करके एडी बेसिक अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार करेंगे।

एडी बेसिक ने बताया कि तैयार रिपोर्ट को शासन भेजकर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराई जाएगी। इन सभी शिक्षकों को निलंबित करके निर्धारित समय सीमा का अनुपालन न करते हुए बहाल कर स्कूलों में तैनात किया गया है। वित्त व लेखाधिकारी अश्वनी कुमार जायसवाल को इन शिक्षकों का वेतन भुगतान न करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed