फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Remembering the contribution of Dr. Mukherjee in nation building

राष्ट्र निर्माण में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को किया याद

Mon, 28 Jun 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Remembering the contribution of Dr. Mukherjee in nation building
बलरामपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गैसड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्र निर्माण में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के बालापुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक थे। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

देश के निर्माण में डॉ. मुखर्जी के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। गोष्ठी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर डॉ. मुखर्जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हरीश मिश्रा, रामदीन वर्मा, अवनीश सिंह, मो. अजीज, ननकन मिश्रा, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed