फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Relief from flood due to decrease in water level of Rapti

Balrampur News: राप्ती का जलस्तर घटने से बाढ़ से राहत

Mon, 14 Aug 2023 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Relief from flood due to decrease in water level of Rapti
बलरामपुर। बारिश थमने के साथ ही राप्ती नदी का जलस्तर भी घटने लगा है। इससे बाढ़ की आशंका से जूझ रहे तटवर्तीय इलाके के लोगों को राहत मिली है। सोमवार सुबह लाल निशान के करीब पहुंचा राप्ती नदी का जलस्तर शाम को घट कर खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया।
विज्ञापन

लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर सोमवार की सुबह तक तेजी से बढ़ रहा था। सुबह 9 बजे राप्ती नदी का जलस्तर 104.450 मीटर रिकार्ड किया गया था। उस समय खतरे के निशान 104.620 मीटर से राप्ती का जलस्तर मात्र 17 सेंटीमीटर ही नीचे था। लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद से नदी के जलस्तर में कमी आना शुरू होने लगी। शाम आठ बजे तक नदी का जलस्तर घटकर 104.310 पहुंच गया। जो खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर नीचे है। नदी का जलस्तर घटने से हरैया सतघरवा, महराजगंज तराई, गौरा चौराहा व उतरौला क्षेत्र के करीब 250 गांवों में बाढ़ का खतरा भी टलने से तटवर्तीय इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed