फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Relations deteriorated due to not paying for expenses, convinced by explaining

Balrampur News: खर्च न देने पर बिगड़े संबंध, समझाकर मनाया

Sun, 07 Sep 2025 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Relations deteriorated due to not paying for expenses, convinced by explaining
बलरामपुर के महिला थाने में आयोजित परामर्श केंद्र की बैठक में मौजूद लोग ।5संवाद
बलरामपुर। पति-पत्नी के रिश्ते में आई कड़वाहट को परिवार परामर्श केंद्र दूर करने की पहल कर रहा है। महिला थाना सभागार में रविवार को पति-पत्नी के बीच विवादों की सुनवाई हुई। चार मामलों में से दो का निपटारा कराया गया।
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को 21 शिकायतों के आधार पर दोनों पक्ष बुलाए गए थे। चार मामलों के दोनों पक्ष सुनवाई में उपस्थित हुए। समझाने-बुझाने के बाद दो मामले निस्तारित हो गए। नगर क्षेत्र की महिला ने अपने पति पर खर्च न देने का आरोप लगाकर रिश्ता तोड़ लिया। पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहता है।
विज्ञापन

खर्च के पैसे न भेजने से बच्चों के पालन-पोषण को लेकर महिला परेशान रहती थी। परामर्शदाताओं के समझाने पर पति मान गया और पत्नी को अलग से खर्च देने के लिए राजी हो गया। दूसरे मामले में पति-पत्नी ने न्यायालय जाने के लिए परामर्श केंद्र से अपना केस वापस ले लिया। परामर्शदाता अरुण कुमार यादव, तनवीर जहां, वंदना मिश्रा, देवतादीन दुबे, महिला थाना प्रभारी पूनम यादव, महिला कांस्टेबल मनीषा व ज्योति ने सुनवाई के दौरान पति-पत्नी को आपस में मिल-जुलकर रहने के तौर-तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन




19 मामलों की आगे होगी सुनवाई



जिन 19 मामलों में पति-पत्नी के बीच में समझौता नहीं हाे सका है, उन्हें आगे सुना जाएगा। कुछ मामलों में दूसरे पक्ष से जुड़े लोग नहीं आ सके थे, उन्हें बुलाने के लिए संबंधित थानों को सूचना दी गई। चार मामलों में दोनों पक्ष आए जिसमें से दो का समझौता कराया गया है। दोनों पक्ष की लिखापढ़ी करा ली गई है। 15 दिन में परिवारों की खैरियत भी महिला थाने से जानी जाएगी।



-विशाल पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed