फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rehearsed to save a person drowning in the river

Balrampur News: नदी में डूब रहे व्यक्ति को बचाने का किया पूर्वाभ्यास

Fri, 26 Jul 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 26 Jul 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rehearsed to save a person drowning in the river
बलरामपुर के राप्ती नदी के सिसई घाट पर माकड्रिल के दौरान डूबे हुए व्य​क्ति को बाहर निकालते एनडीआ
बलरामपुर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को राप्ती नदी के सिसई घाट पर बाढ़ से बचाव को लेकर मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इसमें नदी में डूब रहे व्यक्ति को बचाने का पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसई में स्टेजिंग एरिया बनाया गया था। सिसई घाट पर राप्ती नदी में व्यक्ति के डूबने की सूचना पर डीएम पवन अग्रवाल, एसपी विकास कुमार, सीडीओ संजीव मौर्य, एडीएम प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारी सिसई घाट पर पहुंचे। वहां पर एनडीआरएफ एवं फ्लड पीएसी के जवानों द्वारा राप्ती नदी में डूब रहे व्यक्ति को जीवित बाहर निकाला। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई भेजा।
विज्ञापन

इसके बाद जिला इमरजेंसी सेंटर पर सूचना मिली कि राप्ती नदी के किनारे सिसई गांव के पूरब की तरफ कुछ लोग टापू पर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम द्वारा फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान डीएम व एसी ने प्रशासनिक टीम के साथ गांव में जाकर स्वयं स्थिति को देखा। तीसरी घटना में प्रशासन द्वारा सिसई गांव में राप्ती नदी का पानी घुसने की सूचना देते हुए ग्रामवासियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मॉक एक्सरसाइज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीएमओ मुकेश रस्तोगी, एसडीएम सदर राज बहादुर, अधिशासी अभियंता बाढ़ जेके लाल, आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed