फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   re election balrampur

Balrampur News: 19 को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

Thu, 17 Apr 2025 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
re election balrampur
बलरामपुर। नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर 11 में सभासद सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। सभासद ओम प्रकाश की 31 दिसंबर 2024 को मृत्यु होने से सीट रिक्त हो गई थी। चार दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 16 अप्रैल को हुई जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। 19 अप्रैल को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन

न्यायालय तहसीलदार तुलसीपुर के कक्ष में उपचुनाव की नामांकन व अन्य प्रक्रियाएं पूरी कराई जा रही हैं। निर्वाचन अधिकारी राप्ती नहर निर्माण खंड-01 के एक्सईएन सुरेंद्र प्रसाद व सहायक निर्वाचन अधिकारी महराजगंज तराई तुलसीपुर के नायब तहसीलदार अजीत कुमार सिंह उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने में जुटे हुए हैं। नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर 11 में सभासद सीट पर हो रहे उपचुनाव में चार निर्दल उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन

अली हसन, कल्प हुसैन, रईस अहमद व राम नरेश के नामांकन पत्रों की 16 अप्रैल को जांच की गई, जिसमें सभी पर्चे वैध पाए गए। 19 अप्रैल को नाम वापसी के बाद 21 अप्रैल को प्रतीक चिह्न आवंटित किया जाएगा। दो मई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पांच मई को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed