{"_id":"5ecfdc968ebc3e90525e1604","slug":"ration-and-security-kit-distributed-to-priests-and-ulamas-balrampur-news-lko523473796","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी ग्रुप ने पुजारी व उलेमाओं को बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी ग्रुप ने पुजारी व उलेमाओं को बांटा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एसएससी ग्रुप आफ कम्पनीज के एमडी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू लॉकडाउन में जरूरतमंदों की सहायता में जुटे हुए हैं। गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से एसएससी ग्रुप ने मंदिर के पुजारी व मस्जिद के उलमाओं को राशन व सुरक्षा किट वितरित किया।
एसएससी ग्रुप के प्रतिनिधि व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि कोरोना संकट काल में लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद के साथ-साथ अब एसएससी ग्रुप मंदिर के पुजारियों व मस्जिद के उलमाओं के सहयोग के लिए आगे आया है। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से एसएससी ग्रुप ने अभियान चलाकर गुरुवार को मथुरा बाजार, सेखुइया, हरिहरगंज व टेढ़वा आदि गांवों के पुजारी व उलमाओं को राशन के साथ-साथ मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया।
ग्रुप के सदस्यों ने पुजारी व उलमाओं को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन के नियमों का खुद पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। इस अवसर पर सभासद राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, शिवम मिश्रा व सोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।