{"_id":"610c2bc38ebc3ec3ce7778c9","slug":"rasan-balrampur-news-lko590058719","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्सव की तरह धूमधाम से मनाया गया अन्न महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्सव की तरह धूमधाम से मनाया गया अन्न महोत्सव
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में पात्रों को राशन देते सदर विधायक पल्टूराम व अन्य।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले में उत्सव की तरह धूमधाम के साथ गुरुवार को अन्न महोत्सव मनाया गया। जिले के सभी कोटे की दुकानों पर कार्डधारकों को बैग सहित निशुल्क राशन वितरित किए गए। इस दौरान जिले के 874 कोटे की दुकानों पर टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण कार्डधारकों को सुनाया गया।
जिला पंचायत सभागार में सदर विधायक पल्टूराम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव, डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल की मौजूदगी में कार्यक्रम किया गया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में अंत्योदय का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से सभी गरीबों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। राशन ले जाने के लिए कार्डधारकों को बैग दिया जा रहा है। मंडलायुक्त ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जिले में 3 लाख 39 हजार राशन कार्डधारक है और 15 लाख 26 हजार यूनिट है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के द्वितीय चक्र में मई से लेकर नवंबर तक राशन बांटा जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष, सदर विधायक, डीएम व एसपी ने 100-100 लाभार्थियों को बैग सहित निशुल्क राशन बांटा। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, बृजेंद्र तिवारी, परमजीत सिंह, संदीप उपाध्याय, राजेंद्र कुमार यादव व पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने रेहरा माफी गांव के कोटे की दुकान से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अन्न महोत्सव में पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों को बैग के साथ राशन वितरित किया। इस मौके पर उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, पूर्ति निरीक्षक राम वृक्ष यादव व जीवनलाल यादव आदि मौजूद रहे। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के गलिबापुर में ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने गरीबों को राशन बांटा। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल लालनगर सिपहिया व बदलपुर के कार्यक्रम में शामिल हुए। गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू अपने विधानसभा क्षेत्र के कोटे की दुकानों पर अन्न महोत्सव योजना के राशन वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।