फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rapti's water level reached four centimeters above the warning point

चेेतावनी बिंदु से चार सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा राप्ती का जलस्तर

Fri, 23 Jul 2021 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Rapti's water level reached four centimeters above the warning point
बलरामपुर। पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के चलते राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार को शाम चार बजे तक राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से चार सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से निचले इलकों के ग्रामीणों पर राप्ती नदी के कटान का कहर टूट रहा है। महाराजगंज तराई और गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में पहाड़ी नालों में आए बाढ़ के पानी से जनजीवन अभी भी अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन भर मौसम साफ रहा। इससे पहले बीते कई दिनों की बारिश के चलते महाराजगंज तराई और गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में पहाड़ी नालों में आए बाढ़ के पानी से लोगों को भारी दुश्वरियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर-गौरा चौराहा मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी आने से अभी भी आवागमन बहाल नहीं हो सका है। दतरंगवा डिप पर स्थानीय व दूर दराज के लोगों को बाढ़ के पानी में जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ रहा है। कौवापुर रेलवे स्टेशन के पास एक साल से पुल का बाईपास निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण पूरा न होने से आधा अधूरा होने से अभी भी आवागमन बहाल नहीं हो सका है। क्षेत्र के लोग पटरी व बल्ली के सहारे पुल पार करने को मजबूर है। सिसई घाट के स्किल वर्क असिस्टेंट मेराज ने बताया कि शुक्रवार की शाम को राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से सायं चार बजे तक राप्ती नदी चार सेंटीमीटर ऊपर रहा।
103.62 मीटर चेतावनी बिंदु को पार कर राप्ती का जलस्तर 103.66 मीटर पहुंच गया है। राप्ती का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में कटान तेज हो गई है। सदर व उतरौला तहसील क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों में राप्ती नदी कटान कर रही है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि महराजगंज तराई के कौवापुर के पास अधूरे पुल निर्माण कराने के लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को निर्देश दिया गया है। दतरंगवा डिप पर स्थानीय लोगों को पार कराने के लिए नाव का इंतजाम कराने और राप्ती नदी के निचले इलाकों में कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed