फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ramlila

गले मिले चारों भाई तो लगे श्रीराम के जयकारे

Sat, 08 Oct 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ramlila
बलरामपुर। भगवतीगंज की रामलीला में शुक्रवार रात रावण के वध के बाद श्रीराम की अयोध्या वापसी हुई। जहां भरत मिलाप की लीला का मंचन देख श्रद्धालु भावविभोर हो जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन

रामलीला में युद्ध जीतने के बाद सीता जी को लेकर भगवान श्रीराम जब लक्ष्मण, हनुमान व सुग्रीव की सेना संग अयोध्या पहुंचते हैं तो भरत के साथ सारी प्रजा भव्य स्वागत करती है। रामलीला का ये दृश्य देख श्रद्धालु भी श्रीराम के जयकारे लगाने लगे। इससे पहले भगवतीगंज चौराहे से भरत मिलाप शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। चौराहे पर राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न जब गले मिले तो श्रद्धालु भावविभोर होकर श्रीराम के जयकारे लगाने लगे। इस मौके पर समिति अध्यक्ष बाबूलाल, दुलीचंद, विजय अग्रवाल, सुनील गुप्ता, पवन शर्मा, सुभाष चंद्र, शिवकुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, गंगा शर्मा, कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed