फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ram sita marriage

Balrampur News: राम विवाह के बाद हुई माता सीता की पांव पुजाई

Sun, 06 Apr 2025 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
ram sita marriage
बलरामपुर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान श्रीराम की आरती उतारते श्रद्धालु।-संवाद
जरवा (बलरामपुर)। जनकपुर स्थित मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन प्रभु श्रीराम व माता सीता के विवाह का वर्णन किया गया। श्रीराम व माता सीता के विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गये। वहीं तमाम श्रद्धालुओं ने माता सीता के रूप में तैयार बालिका की पांव पुजाई भी की। जय सियाराम के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

अयोध्या से आए कथावाचक सर्वेश ने श्री राम विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा तो माता सीता ने उनके गले में वरमाला डाल दी। उधर शिव धनुष टूटने की सूचना मिलने पर भगवान परशुराम क्रोधित होकर स्वयंवर मंडप में पहुंच गए। जोर-जोर से गर्जना करते हुए शिव धनुष तोड़ने वाले को दंडित करने की बात कहने लगे तो लक्ष्मण जी भी क्रोधित होकर उनकी हर बात का जवाब देने लगे।
विज्ञापन

विवाद बढ़ता देख श्रीराम ने भगवान परशुराम को अपना परिचय देकर शांत कराया। इसके बाद श्रीराम व माता सीता के विवाह का सजीव वर्णन किया गया। श्रीराम व माता सीता के विवाह के बाद क्षेत्रीय लोगों ने अपने-अपने घर से बर्तन, अनाज व नकदी लाकर माता सीता की पांव पुजाई की। इस अवसर पर पचपेड़वा नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, गैसड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा, इंद्रजीत साहू, लड्डू लाल जायसवाल, सुनील कुमार व पुजारी प्रदीप पांडेय सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed