फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rajkiya mela devipatan

Balrampur News: राजकीय मेले में देश-विदेश के श्रद्धालुओं संगम

Sun, 06 Apr 2025 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
rajkiya mela devipatan
बलरामपुर के राजकीय मेले में घरेलू सामान खरीदती महिलाएं।-संवाद
तुलसीपुर (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में चल रहे राजकीय मेले में देश-विदेश के श्रद्धालुओं का संगम देखने को मिला। देश के कई राज्यों व नेपाल के श्रद्धालुओं ने मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के बाद मेले का आनंद लिया। झूले व सर्कस आदि का आनंद लेने, शृंगार, लइया-गट्टा, खिलौने, बर्तन व प्लास्टिक की वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने बताया कि एक माह तक चलने वाला राजकीय मेला भारत-नेपाल के अटूट रिश्ते को कायम रखने का संदेश देता है। चैत्र नवरात्र के मेले में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। मेला प्रशासन की तरफ से उनकी सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मेले में तरह-तरह के झूले, चरखी और किड्स जोन में बच्चे खूब आनंद ले रहे हैं। बच्चों को मिक्की माउस, टंपोलिन, जिकजैक स्लाइडर, फिसल पट्टी, गुब्बारे एवं तमाम तरह के खिलौने आकर्षिक कर रहे हैं। मैजिक डांस, ड्रैगन, ट्रेन, स्पाइडर, स्विंमिंग बोट, वाटर बोट व राउंडिंग हॉर्स आदि झूलों पर भी लोगों की काफी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

सुरक्षा के हैं व्यापक इंतजाम
अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि राजकीय मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से मेला परिसर की निगरानी की जा रही है। मेले आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इसका खास इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed