फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rain,water,Nala,pradarshan

पहाड़ी नालों की कटान से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 25 Jun 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
rain,water,Nala,pradarshan
फोटो-8-बलरामपुर के छीटनडीह गांव में कटान को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेढ़ीप्रास के मजरा छीटनडीह के नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को पहाड़ी नालों के कटान को लेकर प्रदर्शन किया। गांव तीन पहाड़ी नालों के बीच घिरा हुआ है और तीनों तरफ से पहाड़ी नाले कटान कर रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर पहाड़ी नालों पर कटानरोधी कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राम निवास यादव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने में ग्राम प्रधान ने कहा कि नेपाल से निकलने वाले तीन पहाड़ी नाले धोबैनिया, जमधरा व फोहरी से छीटनडीह गांव घिरा हुआ है। तीनों पहाड़ी नाले कटान कर रहे हैं, जिसमें हर साल दो हेक्टेअर से अधिक कृषि योग्य भूमि नालों में विलीन हो जाती है। राजकुमारी, कृष्णावती, प्रेम कुमारी, रोशनी, प्रियंका, अवधराजी, फूलनदेवी व रीना के घरों को पहाड़ी नालों ने काटकर अपने आगोश में ले लिया है। गांव से मात्र 40 मीटर की दूरी पर पहाड़ी नाले बह रहे हैं।
विज्ञापन

धरने को ग्रामीण चेतराम, दिनेश, रमेश, चंद्रकांत, राजकरन, रक्षाराम, भागीरथ, खेलावन, विजय बहादुर, इंद्रदेव तिवारी, राजेंद्र पासवान, प्रदीप कुमार, मालिकराम, सालिकराम व लक्ष्मी नरायन आदि ने संबोधित कर जिला प्रशासन से गांव के चारों तरफ पहाड़ी नालों की कटान से बचाने के लिए कटानरोधी कार्य कराए जाने की मांग की। यदि कटानरोधी कार्य नहीं कराया गया तो इस वर्ष गांव का अस्तित्व पहाड़ी नालों में विलीन हो सकता है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना सदर एसडीएम को दी। सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या को उच्चाधिकारियों तक भेजा जाएगा और शीघ्र ही कटानरोधी कार्य कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed