फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rain,water logging

बारिश से किसानों में खुशी

Thu, 30 Jun 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
rain,water logging
फोटो-4/5-बलरामपुर के तुलसीपार्क मोहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से घर में भरा बरसात का पानी - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कई दिन से उमस से परेशान लोगों को बुधवार भोर झमाझम बारिश होने से राहत मिल गई। बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल गये। हालांकि शहर में कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के नई बस्ती व तुलसी पार्क में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण तमाम लोगों के तो घर में पानी भर गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कई दिनों से उमस भरी गर्मी व तेज धूप से लोग परेशान थे। दूसरी तरफ धान व गन्ने की फसल भी सूखकर बर्बाद हो रही थी। बुधवार भोर झमाझम बारिश हुई तो किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान रामतेज, बहादुर, संतोष कुमार, विजयराज, सुरेश कुमार आदि का कहना है कि देर से ही सही मगर अच्छी बारिश होने से धान व गन्ने की फसल में सुधार होने की संभावना है। समय से बारिश न होने के चलते धान की फसल खेत में ही आधी हो गई है। जिले में सिंचाई के पर्याप्त संसाधन न होने के चलते खेती भगवान भरोसे ही करनी पड़ती है। बुधवार को बारिश के बाद कई किसान खेत में धान की रोपाई करते नजर आए।
विज्ञापन

उधर, भारी बारिश से नगरीय क्षेत्रों में कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। नई बस्ती व तुलसी पार्क मोहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण तमाम लोगों के घर में बरसात का पानी भर गया। सिविल लाइंस मोहल्ले में सड़क के गड्ढों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तुलसीपुर, उतरौला व पचपेड़वा कस्बे में कीचड़ व जलभराव से लोग जूझ रहे हैं। लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर कीचड़ व जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed