{"_id":"62bc9af44fb71e41d34eb954","slug":"rain-water-logging-balrampur-news-lko6374275171","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनाया पहाड़ी नाला, गांव में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनाया पहाड़ी नाला, गांव में घुसा पानी
विज्ञापन
फोटो-13-बलरामपुर के खरझार पहाड़ी नाले की बाढ़ से क्षतिग्रस्त बांध से होता हुआ गांव की तरफ जा रहा पा?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। जिले के साथ-साथ नेपाल में भारी बारिश के कारण बुधवार की दोपहर बाद खरझार पहाड़ी नाले में उफान आ गया है। नाले का पानी बांध को क्षतिग्रस्त करते हुए रामगढ़ मैटहवा और शांति नगर गांव में घुस गया है। इससे कई गांव नाले के उफान के चपेट में आ सकते हैं।
ग्रामीण अब्दुल सलाम, हरिराम, पवन कुमार, डॉ. अवधेश कुमार व जीवनलाल आदि ने बताया कि सीजन की पहली बारिश बुधवार को शुरू हुई। पहली बारिश में खरझार पहाड़ी नाले का पानी गांव में घुस गया है। जलभराव से गांव के मार्गों पर आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। इन लोगों का आरोप है कि बाढ़ से बचाने के लिए कई बार मांग की गई लेकिन प्रशासन ने समय रहते कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया।
क्षेत्रवासियों ने डीएम से नाले की बाढ़ पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दूबे ने बताया कि मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर जांच कराई जा रही है। बाढ़ से बचाव के आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। संवाद