फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rain,Nala

बरसात से पहले नालों की सफाई न होने पर होगी कार्रवाई

Sat, 25 Jun 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
rain,Nala
बलरामपुर। बरसात से पहले नगर क्षेत्र के नालों की सफाई न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर उपजिलाधिकारी ने डीएम श्रुति के निर्देश पर उतरौला नगर के नालों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायजा लिया। नालों में गंदगी पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी को कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अपर एसडीएम ज्योति गौतम ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद उतरौला के सभी वार्डों में नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण में नाले-नालियों में गंदगी मिली, जिसे लेकर अपर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिया कि बरसात से पूर्व सभी नाले-नालियों की बेहतर साफ-सफाई करा ली जाए। नाले-नालियों की साफ-सफाई होने से बरसात के दिनों में जलभराव नहीं होगा और लोगों को कीचड़ व गंदगी से जूझ़ना नहीं पड़ेगा। नाले-नालियों की साफ-सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इससे पहले अपर जिला अधिकारी राम अभिलाष ने नगर पालिका परिषद बलरामपुर के नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया था। उन्होंने नालों के जंक्शन प्वाइंट पर जाली लगवाने का निर्देश दिया। बारिश से पहले नाले-नालियों के सफाई कार्य प्रत्येक दशा में पूरे करा लिए जाएं। नाले के ऊपर पक्का निर्माण और आगे बढ़कर पक्का निर्माण कराने वालों को नोटिस देकर अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। चारों नगर निकायों के ईओ को डीएम ने यह सभी कार्य बरसात होने से पहले पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed