फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rain

तेज हवाओं के साथ बारिश से फसलों को व्यापक नुकसान

Sat, 05 Feb 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
rain
फोटो-8-बलरामपुर के घासी पोखरा बाजार में बारिश के कारण हुआ जलभराव।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। गुरुवार की रात 8 बजे से तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश शुक्रवार की शाम तक जारी रही। बारिश की वजह से तिलहनी, दलहनी व आलू की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। गन्ने की फसल खेत में लोट पोट हो गई है। तेज हवाओं से ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। करीब 300 गांवों में अंधेरा छाया हुआ है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात व शुक्रवार को हो रही बारिश अब लोगों तथा किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। गनीमत यह रही कि ओलावृष्टि नहीं हुई। बारिश से खेतों में पक कर तैयार सरसों की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण सरसो व गन्ने की फसल खेतों में लोट पोट हो गई है। फसल के गिरने से सड़ने की संभावना काफी बढ़ गई है। किसान राकेश पांडेय, इलियास, अशफाक व कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि हो रही बारिश से केवल अंसिचित इलाको में गेहूं की फसल को फायदा हुआ है। अरहर के फूल तेज हवा व बारिश के कारण गिर गए हैं। इससे पैदावार प्रभावित होगी। बारिश से मसूर की फसल को भी नुकसान होगा। खेतों में तैयार आलू की फसल में पानी भरने से उसके सड़ने व झुलसा रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी ने बताया कि सरसो की फसल को किसान सुरक्षित करने का उपाय करें। आलू तथा मसूर के खेत से पानी की निकासी की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

300 गांवो की बिजली गुल
तेज हवा व बारिश के कारण तुलसीपुर फीडर, रेहरा बाजार फीडर, दतौली फीडर, अचलपुर फीडर, हरैया सतघरवा फीडर, श्रीदत्तगंज फीडर, उतरौला ग्रामीण फीडर आदि की आपूर्ति लाईन में फाल्ट होने के कारण ठप हो गई है। इन फीडरों के ठप होने से करीब 300 गांवों में अंधेरा छा गया है। विभागीय अफसर बारिश थमने पर मरम्मत व विद्युत आपूर्ति शुरु करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीचड़ व जलभराव से जूझे लोग
लगातार बारिश के चलते नगरों तथा ग्रामीण बाजारों में लोग कीचड़ व जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। नयानगर बाजार, घासी पोखरा बाजार, गैसड़ी-बिस्कोहर मार्ग, महमूदनगर बाजार, महराजगंज तराई बाजार सहित बलरामपुर, तुलसीपुर, उतरौला व पचपेड़वा नगर में कीचड़ व जलभराव हो गया है। बलरामपुर नगर में सीवर लाईन पड़ने से गलियों में चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed