फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rain and storm in balrampur

Balrampur News: बदला मौसम, तेज हवा के साथ हुई बारिश

Thu, 17 Apr 2025 09:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
rain and storm in balrampur
लरामपुर के महराजगंज तराई में बारिश के कारण भीगी गेहूं की फसल।-संवाद
बलरामपुर। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। जिन किसानों की गेहूं की फसल अभी नहीं कटी है उन्हें थोड़ी राहत है लेकिन जिनकी फसल कटकर खेत में पड़ी है उनकाे भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर तेज धूप होने के कारण खेतों में गेहूं की कटाई का काम किसान करते रहे। शाम को अचानक मौसम खराब हो गया। धूल के गुबार से राहगीरों को जूझना पड़ा। पेड़ों के पत्ते सड़कों पर बिखर गए। इसके बाद ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम के मिजाज को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसान राम उजागर, प्रमोद साहू व राजेंद्र आदि का कहना है कि मौसम में हुए अचानक बदलाव से न केवल कटाई में देरी होगी, बल्कि फसल के खराब होने का भी जोखिम बढ़ गया है। कुछ खेतों में फसल काटकर बोझ बना दिए गए थे, लेकिन बारिश के कारण फसल भीग गई है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि खराब मौसम के चलते जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं वह मुआवजे के लिए ऑनलाइन अथवा कृषि विभाग के कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed