{"_id":"62bc9dc25b3b276c90733fcf","slug":"railway-jam-overbridge-crossing-balrampur-news-lko6374298180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पर ओवरब्रिज व पांच पर अंडरपास से सुगम होगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच पर ओवरब्रिज व पांच पर अंडरपास से सुगम होगा यातायात
विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन गुजरने के समय लगा जाम।-फाइल फोटो
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सुरक्षित व बेरोकटोक आवागमन के लिए जिले की पांच रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज और पांच पर अंडरपास बनाने की जरूरत है। इन रेलवे क्रासिंगों पर ट्रेन आने के समय लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ता है। एंबुलेंस आदि में मरीजों को परेशानी होती है। प्रदेश सरकार के आरओबी और अंडरपास बनाने के फैसले से लोगों में उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। प्रशासन शीघ्र ही प्रस्ताव शासन को भेज सकता है।
जिले में बहादुरापुर, संतोषी माता मंदिर, झारखंडी मंदिर, कौवापुर, तुलसीपुर हरैया चौराहा, तुलसीपुर हनुमानगढ़ी, गैसड़ी-बिस्कोहर मार्ग तथा सोनपुर बाजार के पास स्थित रेलवे क्रासिंग पर प्रतिदिन हजारों से लेकर सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। बलरामपुर नगर की झारखंडी रेलवे क्रासिंग अतिमहत्वपूर्ण है। एनएच 730 पर पड़ने वाली इस रेलवे क्रासिंग पर 24 घंटे में 80 हजार से एक लाख तक छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। दो बार ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी भी दी गई लेकिन निर्माण किन्हीं कारणों से नहीं हो सका। यह क्रासिंग नगर के व्यस्ततम इलाके में स्थित और इसके बंद होने पर दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों का जाम लग जाता है।
नगर के व्यापारी तथा जनप्रतिनिधि कई बार आरओबी बनाने की मांग प्रदेश व केंद्र सरकार के साथ-साथ रेलवे बोर्ड से भी कर चुके हैं। इसके अलावा संतोष माता मंदिर, सायडीह मदारा, दुर्गापुर, कौआपुर, हरैया चौराहा, सोनपुर तथा गैसड़ी-बिस्कोहर मार्ग पर भी पड़ने वाली रेलवे क्रासिंग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। सायडीह मदारा तथा दुर्गापुर में मानवरहित रेलवे क्रासिंग से हादसे हो चुके हैं। यहां के लोगों ने पूर्व में आंदोलन कर रेलवे ओवरब्रिज बनवाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
भेजा जाएगा प्रस्ताव
प्रदेश सरकार ने कुल 300 रेलवे क्रासिंग पर आरओबी तथा अंडरपास बनाने का निर्णय लिया है। जिले में कई जगह आरओबी और अंडरपास बनाए जाने की जरूरत है। शीघ्र ही इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। राम अभिलाष, एडीएम बलरामपुर