{"_id":"615600f38ebc3e09f437101c","slug":"rail-balrampur-news-lko5980356154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल प्रबंधक ने तुलसीपुर व जरवा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल प्रबंधक ने तुलसीपुर व जरवा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर के जरवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करती डीआरएम डा. मानिका अग्निहोत्री व अन्य।(संवा?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक डा. मोनिका अग्निहोत्री ने बीते दिन तुलसीपुर व जरवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुविधाओं का जायजा लेते हुए डीआरएम ने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नगर उद्योग व्यापार मंडल तुलसीपुर ने सात सूत्री ज्ञापन डीआरएम को सौंपा।
तुलसीपुर व जरवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए डीआरएम ने कहा कि जरवा रेलवे स्टेशन करीब 14 वर्ष से बंद है। आगे इस रेलवे स्टेशन का संचालन किया जाएगा या नहीं यह निर्णय सरकार को लेनी है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का कमी नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान नगर उद्योग व्यापार मंडल तुलसीपुर के अध्यक्ष रामजी आर्य, महामंत्री रूपचन्द्र गुप्ता, सरदार बब्लू सिंह, अरूण मेहता, रंजन गुप्त, ओम प्रकाश चौरसिया आदि ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर प्लेटफार्म पर शौचालय की व्यवस्था करने, काप्ऊी दिनों से बंद पे एंड यूज शौचालय को चालू करने, पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, पैसेंजर ट्रेन का आवागमन दोबारा शुरू करने तथा बुकिंग खिड़की से सभी ट्रेनों की बिक्री शुरु कराने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरालाल यादव, मदनलाल जायसवाल, रामपाल यादव व अर्जुन आदि मौजूद रहे।