फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   raid on shop

22 दुकानों से भरे गए उर्वरकों के नमूने, पांच के लाइसेंस निलंबित

Thu, 18 Jul 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
raid on shop
बलरामपुर। डीएम के निर्देश पर जिले भर में चार टीमों ने उर्वरक की 51 दुकानों पर ताबड़तोड़ छापा मारा। इस दौरान 22 दुकानों से नमूने जुटाए गए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही 13 उर्वरक विक्रेताओं को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पांच विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने गुरुवार को बताया कि उर्वरकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने 17 जुलाई को चार टीमें गठित कर छापा मार अभियान चलवाया। उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सुभाष चंद्रा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन तथा सोम प्रकाश गुप्ता ने जिले भर के उर्वरक विक्रेताओं के दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने 15, भूमि संरक्षण अधिकारी ने 9, जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने 22 और सोम प्रकाश ने पांच दुकानों पर छापा मारा। उप कृषि निदेशक ने 10, भूमि संरक्षण अधिकारी ने 6 तथा जिला कृषि रक्षा अधिकारी 5 व सोम प्रकाश ने एक दुकानों से उर्वरकों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 13 उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस खामियां मिलने पर निलंबित कर दिए गए है। सभी उर्वरक विक्रेताओं को पीओएस मशीनों से बिक्री करने, दुकानों पर स्टॉक व रेट बोर्ड की सूची लगाने का निर्देश दिया गया है। अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed