{"_id":"68a73ee180f9bce77d07241c","slug":"raid-on-fertilizer-sellers-shop-fir-ordered-balrampur-news-c-99-1-slko1029-131855-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: उर्वरक विक्रेता की दुकान पर छापा, एफआईआर का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: उर्वरक विक्रेता की दुकान पर छापा, एफआईआर का आदेश
विज्ञापन
बलरामपुर। खाद वितरण में हो रही लापरवाही पर कार्रवाई शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को बहादुरपुर चौराहा, हर्रेया में खुदरा खाद विक्रेता इकबाल की दुकान पर टीम ने छापा मारा। यहां दुकान पर आवंटित खाद किसानों को वितरित नहीं की गई थी। खाद गोदाम में मिली। कालाबाजारी की पुष्टि पर डीएम ने संबंधित दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।
डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि कालाबाजारी, ओवररेटिंग और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए तहसील स्तरीय और थाना स्तरीय टास्क फोर्स गठित की गई है। तहसील स्तर पर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं थाना स्तरीय टास्क फोर्स में थानाध्यक्ष और ब्लॉक स्तरीय कृषि अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है।
टास्क फोर्स किसानों को निर्बाध रूप से खाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ समितियों और खुदरा विक्रेताओं पर निगरानी रखेगी और हर दिन अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी। डीएम ने कहा कि उपलब्धता के बावजूद किसानों को खाद न देने वाले दुकानदारों और समितियों पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसी भी तरह की अनियमितता, कालाबाजारी या असुविधा की शिकायत कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम नंबर 05263-236250, 9170277336 नंबरों पर की जा सकती है। (संवाद)