{"_id":"68b9c93e8aaf35d43b02905f","slug":"rahi-tourist-accommodation-house-will-soon-open-for-tourists-balrampur-news-c-99-1-slko1019-132673-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा राही पर्यटक आवास गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा राही पर्यटक आवास गृह
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में पर्यटन सुविधाओं को मजबूती देने के लिए राही पर्यटक आवास गृह का निर्माण हो रहा है। 6.65 करोड़ रुपये से बन रहे इस भवन में पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
आवास गृह में आकर्षक इंटीरियर, बेहतरीन कमरे, अत्याधुनिक किचन व डाइनिंग एरिया, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सुथरा वातावरण तैयार किया जा रहा है। परियोजना की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को सौंपी गई है। शासन ने निर्देश दिया है कि सभी कार्य तय मानकों और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं। पर्यटन विभाग का मानना है कि यह आवास गृह जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा।
सुविधाएं बेहतर होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि राही पर्यटक आवास गृह का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इसके तैयार होने से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।