{"_id":"68c448d7e6b638815b00db56","slug":"queues-again-for-urea-fertilizer-balrampur-news-c-99-1-brp1010-133180-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: यूरिया खाद के लिए फिर लगीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: यूरिया खाद के लिए फिर लगीं कतारें
विज्ञापन
बलरामपुर के सहकारी समिति मथुरा बाजार में जुटी किसानों की भीड़ ।-संवाद
ललिया। धान की फसल के लिए किसानों को यूरिया खाद की जरूरत फिर महसूस हो रही है। शुक्रवार सुबह से ही साधन सहकारी समिति मथुरा बाजार पर किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं।
किसान अशरफ ने बताया कि बारिश होने के बाद समय से यूरिया खाद डालना जरूरी है, वरना धान की फसल में बाली निकलने में दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि प्राइवेट दुकानों पर यूरिया महंगे दामों पर मिल रही है, इसलिए सुबह से समिति पर लाइन लगाकर खाद मिलने का इंतजार कर रहे हैं। किसान बालकराम यादव ने कहा कि अगर समिति से खाद नहीं मिली तो मजबूरी में प्राइवेट दुकानों से महंगे दाम पर यूरिया खरीदनी पड़ेगी।
समिति प्रभारी रामकबीर यादव ने बताया कि फिलहाल समिति पर 350 बोरी यूरिया उपलब्ध है। सबसे पहले सुबह से लाइन में लगे किसानों को खाद दी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नया स्टॉक मिलने पर बाकी किसानों को भी यूरिया वितरित की जाएगी। किसानों का कहना है कि समय से खाद उपलब्ध न होने पर उनकी मेहनत और फसल दोनों पर असर पड़ता है।