{"_id":"646e576df4ea5b791e00d7a6","slug":"queue-to-deposit-notes-in-bank-balrampur-news-c-13-1-253136-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बैंक में नोट जमा करने के लिए लग रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बैंक में नोट जमा करने के लिए लग रही लाइन
Wed, 24 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 24 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। बैंकों में दो हजार का नोट जमा करने वालों की भीड़ कम होती नहीं दिख रही है। नोट बदलने की व्यवस्था तो की गई है लेकिन लोग बदलने में उत्सुकता नहीं दिखा रहेे हैं। जहां ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में कोई विशेष असर नहीं दिखा तो दूसरी ओर पेट्रोल पंप संचालकों ने कम पेट्रोल भरवाने पर दो हजार का नोट न लेने के संबंध में नोटिस चस्पा किया है।
पूर्वाह्न 11 बजे वीर विनय चौराहा स्थित एसबीआई बैंक में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दो हजार का नोट जमा करने के लिए लोग घंटों लाइन में धक्का-मुक्की करते दिखाई दिए। लाइन में खड़े लक्ष्मण ने बताया कि दो हजार रुपये के 15 नोट जमा करने आए हैं, अबतक नंबर नहीं आया है। विनोद कुमार, प्रमोद, छोटेलाल व सरोज कुमारी ने बताया कि नोट बंद होने की बात सुनकर पैसा जमा करने आए हैं। इसी तरह बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैैंक व प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में भी कैश जमा करने वालों की भीड़ लगी रही। हालांकि इन बैंकों में नोट बदलने को लेकर ग्राहकों में उत्साह नहीं दिखा। इक्का-दुक्का लोग ही नोट बदलने बैंक पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र में संचालित बैंकों की स्थिति सामान्य दिखी।
पंप संचालक ने चस्पा किया नोटिस
नहर बालागंज स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक ने कम पेट्रोल भरवाने पर दो हजार का नोट न लेने का नोटिस चस्पा कर रखा है। पंप संचालक ने बताया कि वाहन चालक 100 या 50 रुपये का पेट्रोल भरवाते हैं और दो हजार का नोट देते हैं। छुट्टे की समस्या को देखते हुए नोटिस लगाई गई है।
विज्ञापन
सभी ब्रांचों में जमा किए जा रहे नोट
अग्रणी बैंक प्रबंधक आदित्य रंजन ने बताया कि सभी बैंक शाखाओं में दो हजार का नोट जमा किया जा रहा है। बैंकों में नोट बदलने की व्यवस्था भी की गई है। अबतक कितने नोट जमा हुए हैं इसकी जानकारी बैंकों से विवरण मिलने के बाद ही दी जा सकती है।