फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Queue in the rain, the wait for urea is not ending

Balrampur News: बारिश में कतार, नहीं खत्म हो रहा यूरिया का इंतजार

Mon, 01 Sep 2025 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Queue in the rain, the wait for urea is not ending
बलरामपुर के सहकारी समिति मथुरा में जुटी किसानों की भीड़ ।-संवाद
ललिया/हरैया सतघरवा/महराजगंज तराई। जिले में यूरिया को लेकर किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है। पर्याप्त खाद उपलब्ध होने के प्रशासनिक दावे भले ही राहत दिलाने वाले हों, लेकिन असल में समितियों पर किसानों को जूझना पड़ रहा है। सोमवार को भी किसान अपनी फसल बचाने के लिए खाद के इंतजार में बेबस नजर आए।
विज्ञापन

ललिया में साधन सहकारी समिति मथुरा बाजार पर सोमवार को किसानों की लंबी कतार लगी रही। बारिश में भीगते हुए किसान यूरिया मिलने का इंतजार करते रहे। गोदाम प्रभारी राम कबीर यादव ने बताया कि समिति में मात्र 300 बोरी यूरिया उपलब्ध है, जिसे नियमानुसार वितरित किया जा रहा है, लेकिन स्टॉक कम होने के कारण आधे से अधिक किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि नया स्टॉक मिलते ही बाकी किसानों को खाद दी जाएगी।
विज्ञापन

महराजगंज तराई क्षेत्र की सहकारी समिति कौवापुर के सचिव प्रकाश सिंह ने बताया कि यहां यूरिया का स्टॉक नहीं है। रैक लगी हुई है, देर रात तक ट्रक के पहुंचने की संभावना है। किसानों का कहना है कि 22 अगस्त को दिए गए टोकन के बावजूद उन्हें अब तक खाद नहीं मिल सकी है। हरैया सतघरवा के सहायक विकास अधिकारी सहकारिता जनार्दन यादव का कहना है कि क्षेत्र की समितियों में पर्याप्त यूरिया मौजूद है। ज्यादातर किसान खाद ले चुके हैं। यदि कोई किसान वंचित है तो वह नजदीकी समिति से खाद ले सकता है। उन्होंने कोहड़ौरा समिति में भी पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही। जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र खरवार ने बताया कि वितरण की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed