{"_id":"680a5f951bce08b67a062edc","slug":"protests-across-the-district-over-pahalgam-terrorist-attack-balrampur-news-c-99-1-slko1018-124900-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जिले भर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जिले भर में प्रदर्शन
विज्ञापन
वीर विनय चौराहे पर कैंडिल मार्च जलाकर श्रद्धांजलि देते बलरामपुर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी।
तुलसीपुर/उतरौला/पेहर बाजार/ललिया (बलरामपुर)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। आतंकी हमले के खिलाफ बृहस्पतिवार को जिले भर में विरोध प्रदर्शन हुआ। जगह-जगह कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया गया। मोमबत्ती जलाकर आतंकी घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बुधवार की रात नगर में केमिस्ट एसोसिएशन ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। अध्यक्ष शमशुल हुदा खान के नेतृत्व में एसोसिएशन के सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसोसिएशन के महामंत्री कुमार दीप मिश्र, संगठन मंत्री, आमिर मेकरानी, मीडिया प्रभारी शाहिद हसन टीपू एवं जमाल आदि ने घटना की निंदा करते हुए आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
तुलसीपुर में सनातन जागृति मंच की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ल एवं सनातन जागृति मंच के संयोजक दिलीप कुमार गुप्त के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। पाकिस्तान का झंडा जलाकर आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश जताया। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बृज गोपाल पांडेय, रूपचंद, विजय सोनी, राम दयाल सोनी व प्रदीप गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उतरौला ब्लॉक के रेहरामाफी गांव की शिया मस्जिद में अंजुमने वफाये अब्बास की तरफ से आतंकी हमले को लेकर बृहस्पतिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इरफान हैदर व शुजा उतरौलवी नध्हमले की निंदा करते हुए कहा कि जिस स्थान को जन्नत माना गया है वहां कुछ लोग बेगुनाहों का खून बहाकर जहन्नम बनाना चाहते हैं। हम दुश्मन के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। सरकार आतंकियों को ऐसी सजा दे जो मिसाल बने। इस अवसर पर तौसीफ हसन, अब्बास जाफर, अजमल, मीसम अब्बास, तौकीर हसन व मुहम्मद सालिम सहित अन्य मौजूद रहे।
पेहर बाजार के छिपिया हनुमान मंदिर पर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर एवं मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। संतोष यादव, आशीष पांडेय, अजय, बबलू वर्मा एवं संजय आदि ने आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
ललिया के मथुरा बाजार में तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। विधायक ने कहा कि पहलगाम की घटना अत्यंत दुखद है। इस आतंकी हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भाजपा सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। लोगों ने घटना के प्रति आक्रोश जताते हुए आतंकवाद का पुतला भी फूंका। इस अवसर पर गोविंद पाठक, चेतराम पाल, अरविंद अवस्थी, अजय सिंह व जगदीश पासवान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।