{"_id":"5d3343a68ebc3e6cf035d710","slug":"protest-against-power-cut-balrampur-news-lko4718497160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही सरकार में बिजली के लिए सड़क पर उतरे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ही सरकार में बिजली के लिए सड़क पर उतरे भाजपाई
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। क्षेत्र की ग्रामीण बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। विपक्षी तो दूर बिजली के लिए भाजपाई ही प्रदर्शन करने लगे हैं।
शनिवार को उतरौला तहसील में भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में भाष्कर दत्त, गौस अली, मोहम्मद अकरम व मोहम्मद इरशाद आदि ग्रामीणों ने एसडीएम एके गौड़ को ज्ञापन सौंपकर कहा कि महुवा फीडर से मिश्रौलिया फीडर में ट्रांसफर की गई बिजली व्यवस्था ग्रामीणों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है।
बिजली आने व जाने का कोई समय नहीं है। करीब एक महीने से क्षेत्र के एक दर्जन गांव के लोग अंधेरे में रात काट रहे हैं। इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था बेहतर नहीं की गई तो आगामी 23 जुलाई को हम लोग श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा उतरौला में अनशन शुरू कर देंगे।