फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Prosperity returning to the Koylabas-Jarwa border, traders active

Balrampur News: कोयलाबास-जरवा सीमा पर लौट रही खुशहाली, व्यापारी सक्रिय

Sat, 25 Oct 2025 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Prosperity returning to the Koylabas-Jarwa border, traders active
 बलरामपुर के कोयलाबास में बैठक करते व्यापारी। संवाद
जरवा। व्यापारिक गतिविधियों का असर कोयलाबास-जरवा सीमा पर अब दिखने लगा है। नेपाल के कोयलाबास और भारत के जरवा बाजार के लोग भंसार सीमा बढ़ने की उम्मीद और चौकी पर बेहतर व्यवस्था से उत्साहित हैं। स्थानीय व्यापारी और आम लोग मानते हैं कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और रोजमर्रा की आवाजाही फिर से सुचारू होगी। सीमावर्ती व्यापारी सक्रिय हैं। व्यापार बढ़ाने के साथ ही रणनीति भी तैयार कर रहे हैं। व्यापार संगठनों के समर्थन में आने से उनकी उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोयलाबास बाजार में छोटे दुकानदार से लेकर होटल और परिवहन सेवा से जुड़े कारोबारी भी सीमा पर दिख रहे बदलाव से खुश हैं। ग्राम प्रधान खलील सिद्दीकी ने शनिवार को स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर तुलसीपुर की तरह ही कोयलाबास में भी अभियान तेज करने पर जोर दिया। बताया कि भंसार सीमा बढ़ने की उम्मीद से व्यापारियों में उत्साह है। वैसे सहूलियत मिलने से व्यापार में वृद्धि दिख रही है।
विज्ञापन

व्यापारी मधुसूदन ने कहा कि भंसार सीमा बढ़ाने के लिए हो रहे प्रयास से तरक्की की राह आसान होती दिख रही है। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। मौजूदा समय में सीमावर्ती बाजार में खरीददारी भी बढ़ी है और आवागमन भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन और रोजगार में सुधार की संभावना
यातायात कर्मचारी निमतुल्लाह सिद्दीकी ने बताया कि अब बसें लमही, दांग और घोड़ाही होते हुए कृष्णा नगर तक जा रही हैं। अगर सीमा चौकी पर इंतजार और प्रक्रिया में कमी होगी, तो स्थानीय लोग और पर्यटक सीधे कोयलाबास आएंगे। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और रोजमर्रा की सुविधाएं बढ़ेंगी। कोयलाबास के पुराने व्यापारी सग्गू, लाला खान और गिरवर ने बताया कि अब वे पुनः नियमित रूप से बालापुर और तुलसीपुर बाजारों में खरीदारी कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि अब हमारी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और हमारी पहचान को भी सम्मान मिलेगा। होटल संचालक अनिल कहार ने कहा कि हमने कई मुश्किलें झेली हैं। अब हम अपने बाजार को फिर से जीवंत होते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article