फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Prophet Muhammad's birthday was celebrated with great pomp

Balrampur News: धूमधाम से मनाई गई पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश

Fri, 05 Sep 2025 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Prophet Muhammad's birthday was celebrated with great pomp
बलरामपुर के उतरौला नगर में निकाली गई जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल अकीदतमंद ।-संवाद
बलरामपुर। पैगंबरे इस्लाम मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। सुबह ही अलग-अलग स्थानों से उलेमाओं की अगुवाई में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में हुजूर की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। अकीदतमंदों ने जगह-जगह फूल बरसाकर और उलेमाओं को साफा पहनकर जुलूस का स्वागत किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर के मोहल्ला नौशहरा स्थित बड़ी ईदगाह से सुबह आठ बजे जुलूस-ए-मोहम्मदी रवाना हुआ। जुलूस की अगुवाई शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी, पीरजादा शकीबुर्रहमान उर्फ भय्यू मियां, सैय्यद अहमद रजा कादिरी, मौलाना मोहम्मद उमर, कारी इकरार, कारी फरियाद, मुफ्ती मुज्जमिल, मौलाना नूर अहमद, कारी नईम व मौलाना कासिम अख्तर आदि ने की। मोहम्मद साहब के आमद की खुशी में अकीदतमंद लब्बैक या रसूलल्लाह एवं हुजूर की आमद मरहबा, पुरनूर की आमद मरहबा... का नारा बुलंद करते रहे।
विज्ञापन

बड़ी ईदगाह से जुलूस वीर विनय चौराहे पहुंचा जहां पर समाजसेवी समर जावेद ने अपने सहयोगियों के साथ जुलूस की अगुवाई कर रहे उलेमाओं काे साफ पहनाकर इस्तकबाल किया। यहां से निकालकर जुलूस सराय फाटक पहुंचा जहां श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने उलेमाओं का स्वागत किया। उलेमाओं ने पैगंबर मोहम्मद साहब के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की अपील लोगों से की। मुल्क में अमन-चैन, मुल्क की तरक्की और कौम की सलामती के लिए दुआ भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजीद मोड़ पर डॉ. इकबाल, डॉ. जाहिद व डॉ. अफजाल आदि ने उलेमाओं को साफा पहनाकर स्वागत किया। पन्नालाल मार्केट के पास बसपा नेता शाबान अली, शफीक अहमद व तारिक पठान आदि ने जुलूस पर फूल बरसाकर स्वागत किया। सब्जी मंडी होते हुए जुलूस चौक पहुंचा जहां पर गैसड़ी विधायक राकेश यादव, जिला उपाध्यक्ष इकबाल जावेद, पूर्व विधायक जगराम पासवान, पूर्व विधायक रामसागर अकेला व सपा जिलाध्यक्ष माणिक लाल कश्यप ने जुलूस का स्वागत किया।
बड़ापुल चौराहे पर जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने हजरत शहीद मर्द रहमतउल्ला अलैह के मजार पर फातिहा पढ़ा और मुल्क की सलामती एवं अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। वहां से निकलकर जुलूस टेढ़ी बाजार, बलुहा व गर्ल्स कॉलेज चौराहा होते हुए नगर पालिका पहुंचा जहां, अंजुमन गुलामाने नौजवान कमेटी के सदस्य इरशाद अहमद साकिर, जियाउल, सोनू, आमान व हाजी नब्बन खां आदि ने उलेमाओं का स्वागत करते हुए जलपान कराया। प्राइवेट बस यूनियन के दफ्तर पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ। यहां यूनियन के पदाधिकारियों ने भी उलेमाओं का स्वागत किया।
शाम को पूरा शहर रंगीन झालरों की रोशनी से जगमग हो गया। इबादतगाहों के साध मुस्लिम समाज के लोगों ने रंगीन झालर व इस्लामी झंडे से अपने घरों को सजाया। प्रमुख मार्गों को रोड लाइट से रोशन किया गया। जगह-जगह बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाने के लिए भारी भीड़ दिखी।


ग्रामीण क्षेत्रों में भी निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
उतरौला में बरदही बाजार से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा पहुंचकर समाप्त हुआ। अकीदतमंदों ने जुलूस में शामिल उलेमाओं का स्वागत करते हुए लोगों को जलपान कराया। इस अवसर पर अबरार खान, अल्ताफ काजी, अयाज मुस्तफा, एजाज मलिक व ताज मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के मदरसा अनवारुल उलूम धुसवा इटईरामपुर से मौलाना गुलाम जिलानी के नेतृत्व में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मौलाना ने कहा कि मानवता के जिन आदर्शों पर आज दुनिया खड़ी है, उसका निर्माण मोहम्मद साहब के संघर्षों से हुआ। जुलूस में मौलाना असगर जामई, मौलाना रफीक, कारी जहीर व अताउल्लाह सहित तमाम अकीदतमंद शामिल हुए। जरवा क्षेत्र के बालापुर, चैनपुर, सेमरी व जनकपुर तथा ललिया क्षेत्र के शिवपुरा, प्राणपुर, बनकसिया व मथुरा बाजार आदि में भी बड़े ही अकीदत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। हरैया क्षेत्र में भड़सहिया, बरदौलिया, देवपुरा व विशुनपुर बढ़ईपुरवा से जुलूस निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed