फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Procession taken out with musical instruments, flowers showered

Balrampur News: गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा, हुई पुष्पवर्षा

Tue, 16 Jan 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 16 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out with musical instruments, flowers showered
बलरामपुर। गुरु गोविंद सिंह के जयंती के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को गुरुद्वारे से गुरुग्रंथ साहब की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के साथ चल रहे वीर खालसा ग्रुप के सदस्यों ने युद्ध कला के करतब दिखाकर लोगों को विस्मत व अचंभित कर दिया। नगर में जगह-जगह पुष्प वर्ष कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सिक्ख धर्म के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह साहब की 17 जनवरी को मनाई जाने वाली जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को गुरु की अरदास के बाद स्थानीय गुरुद्वारे से श्री गुरु सिंह सभा द्वारा पंचप्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। संगत की महिलाएं गुरुग्रंथ साहब की शोभायात्रा के आगे सड़क पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करते हुए गीत के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह के संदेशों का बखान भी कर रहीं थीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा के साथ चल रहे पंजाब के इंटरनेशनल गतका पार्टी वीर खालसा ग्रुप के सदस्यों ने बड़ा पुल चौराहा और एमपीपी इंटर कॉलेज में भाला चलाने तथा तलवारबाजी के साथ युद्ध कला के कई करतब दिखाए। इस दौरान वीर खालसा ग्रुप के सदस्यों ने नाटक के जरिए 1984 के दंगों में सिक्खों पर हुई यातना का प्रदर्शन भी किया। युद्ध कला के करतब देखकर जहां लोग मंत्रमुग्ध हो गए, वहीं नाटक की प्रस्तुति ने सभी की आंखें नम कर दी। करतब समाप्त होने के बाद शोभायात्रा वीर विनय चौराहा होते हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दोपहर से लेकर देर शाम तक गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू सहित बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने लंगर चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed