फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Probe Devipatan division following revelation of school operating on Nazul land in Balrampur for 30 years

Balrampur News: 30 साल से नजूल भूमि पर चल रहा स्कूल, खुलासे के बाद पूरे देवीपाटन मंडल में जांच शुरू

Fri, 07 Aug 2026 11:00 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 11:00 PM IST
सार

बलरामपुर में 30 साल से नजूल भूमि पर एक स्कूल चल रहा है। खुलासे के बाद आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने पूरे देवीपाटन मंडल में जांच के आदेश दिए हैं। लंबित मुकदमों की प्रभावी पैरवी करके स्थगनादेश हटवाए जाएंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Probe Devipatan division following revelation of school operating on Nazul land in Balrampur for 30 years
आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में देवीपाटन मंडल मुख्यालय की नजूल भूमि पर करीब तीन दशक से चले आ रहे कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आने पर चारों जिलों में जांच के आदेश हुए हैं। मंडल स्तर से सरकारी भूमि के न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी के निर्देश जारी होने के बाद इस प्रकरण में भी कार्रवाई तेज होने की संभावना बढ़ गई है।

विज्ञापन


बलरामपुर में नगर पालिका के नजूल भूखंड संख्या 514 से 525 तक पर वर्ष 1999 से अवैध कब्जा बना हुआ है। इस भूमि को लेकर वर्ष 1997 से सिविल न्यायालय में वाद लंबित है। वर्ष 2008 में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ने मामले में स्थगनादेश (स्टे) दिया था, जो अब भी प्रभावी बताया जा रहा है। मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन


आरोप है कि विवादित सरकारी भूमि पर एक विद्यालय का निर्माण कर संचालित किया जा रहा है और उसे मान्यता भी मिल चुकी है। अब इस मामले की भी जांच कराई जाएगी कि विद्यालय को नियमों के अनुरूप मान्यता दी गई थी या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के खुलासे के बाद आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम सभा और नगर निकायों की सरकारी भूमि से जुड़े न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी कराई जाए, ताकि अनावश्यक स्थगनादेश समाप्त कराकर मामलों का शीघ्र निस्तारण कराया जा सके और सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा सके।


इसके साथ ही सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को अपने-अपने जनपदों में संचालित विद्यालयों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि मामले की पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed