फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Private students' forms will be forwarded to eight centers

जिले के आठ केंद्रों पर प्राइवेट छात्रों के फार्म होंगे अग्रसारित

Thu, 25 Jul 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Private students' forms will be forwarded to eight centers
बलरामपुर। जिले के आठ केंद्रों पर प्राइवेट छात्रों के फॉर्म अग्रसारित किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के निर्देश पर डीआईओएस ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में जिले के आठ स्कूलों को पंजीकरण केंद्र बनाया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अधिकतम चार सौ फॉर्म अग्रसारित करने की सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र कुमार कनौजिया ने गुरुवार को बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में प्राइवेट छात्रों के आवेदन पत्रों को अग्रसारित कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से आठ स्कूलों में केंद्रों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल के 250 तथा इंटरमीडिएट के 150 प्राइवेट छात्रों के फॉर्म अग्रसारित करने की जिम्मेदारी जीआईसी व जीजीआईसी दारी चौरा में मिश्रित/प्रदेश के बाहर के बोर्डों के छात्र/विदेशी छात्रों के फॉम अग्रसारित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी गैसड़ी में मिश्रित (बालक/बालिका), जीआईसी इटईरामपुर में बालक तथा राजकीय हाईस्कूल महराजगंज तराई में मिश्रित (बालक/बालिका) के फॉर्म अग्रसारित कराए जाएंगे।
एमपीपी इंटर कॉलेज व एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला में केवल पत्राचार वाले बालकों तथा स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज तुलसीपुर में केवल पत्राचार वाले आवेदन अग्रसारित किए जाएंगे।

अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज उतरौला को पंजीकरण केंद्र बनाया गया है। प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों को अग्रसारण/पंजीकरण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed