फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Prisoner dies of unknown illness in district jail

Balrampur News: जिला कारागार में बंदी की अज्ञात बीमारी से मौत

Wed, 24 Sep 2025 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Prisoner dies of unknown illness in district jail
बलरामपुर। जिला कारागार में बंदी जितेंद्र कुमार उर्फ कमला प्रसाद की बुधवार को मौत हो गई। रात में तबीयत बिगड़ने पर जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत में सुधार न होने पर उनको संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ललिया क्षेत्र के ग्राम मेड़ईडीह निवासी कौशल कुमार उर्फ मालिक राम ने बताया कि बेटे जितेंद्र कुमार (35) के खिलाफ फरवरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत हरैया थाने में केस दर्ज हुआ था। न्यायालय के आदेश पर बेटा छह फरवरी 2025 से जिला कारागार में बंद है। सोमवार को बेटे से मिलने आया था, तब वह पूरी तरह से स्वस्थ था। जेलर शैलेश कुमार सिंह सोनकर ने बताया कि रात में उसकी तबीयत बिगड़ने पर जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत में सुधार न होने पर जिला संयुक्त अस्पताल ले गए। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed