फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparations to increase passenger facilities at Balrampur railway station

Balrampur News: बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी

Thu, 21 Aug 2025 09:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Preparations to increase passenger facilities at Balrampur railway station
बलरामपुर के भगवतीगंज में ​स्थित बलरामपुर रेलवे स्टेशन।-संवाद
बलरामपुर। बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है। दूसरे फेज में स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म, स्वचालित सीढि़यों, 24 कोच वाली ट्रेनों के ठहराव व अन्य संसाधनों को जल्द ही विकसित करने की तैयारी की जा रही है, ताकि यात्रियों को स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन




अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 10 करोड़ 78 लाख रुपये से बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाई जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से 22 मई 2025 को वर्चुअल लोकार्पण किया था। बलरामपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रंजन श्रीवास्तव व पुरुषोत्तम सोमवंशी बताते हैं कि जनपद में इस स्टेशन से सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली, मुंबई, कानपुर व लखनऊ आदि शहरों के लिए प्रतिदिन ट्रेनों से यात्रा करते हैं। बलरामपुर स्टेशन यात्रियों की संख्या के हिसाब से जनपद में सबसे अधिक कमाई वाला स्टेशन बन गया है। बीते दिन रेलवे के अधिकारियों ने यहां निरीक्षण करके यात्री सुविधाओं में बढ़ाेत्तरी का प्रस्ताव तैयार करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

अब स्टेशन पर और भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। दूसरे फेज में बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर 24 कोच वाली ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए दक्षिण साइड में स्टेशन का विस्तार किया जाएगा। स्टेशन पर टिकट काउंटर बढ़ाए जाएंगे। साथ ही रैंप व लिफ्ट की सुविधा भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरे फेज का कार्य कराने की तैयारी



बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए दूसरे फेज में कार्य कराने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कराकर बजट की डिमांड की जाएगी। बजट मिलने के बाद कार्य कराए जाएंगे।



-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed