फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparations for the Navratri fair should be completed by 18th: Mithilesh

18 तक पूरी हो नवरात्र मेले की तैयारी : मिथिलेश

Fri, 12 Sep 2025 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Navratri fair should be completed by 18th: Mithilesh
बलरामपुर के देवीपाटन में आयोजित बैठक में मौजूद महंत व अन्य ।-स्रोत: विभाग
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में शुक्रवार की शाम नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। मेले की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने कहा कि मेले की तैयारियां 18 सितंबर तक हर हाल में पूरी की जाएं।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवनारायण सिंह व ज्योति राय ने साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बताया कि 100 सीसीटीवी कैमरे मेला क्षेत्र में लगाए जाएंगे। कहा कि देवीपाटन मेला लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी तत्परता से निभाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में एडिशनल एसपी बृजानंद राय, अधिशासी अधिकारी प्रवीण दुबे, एसडीएम राकेश कुमार जयंत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed