फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparations completed to administer oaths to heads and members

प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाने की तैयारियां पूरी

Mon, 24 May 2021 09:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Preparations completed to administer oaths to heads and members
बलरामपुर। गांवों में सरकार का गठन कराने के लिए नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो तिहाई बहुमत वाली 500 ग्राम पंचायतों में 25 मई से शपथ ग्रहण समारोह होगा और गांवों में सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

शपथ लेने वाली सभी ग्राम पंचायतों में छह-छह समितियों का गठन करने के लिए 27 मई को पहली बैठक की जाएगी। संघटित ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन कर गांवों के विकास की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ और एडीओ पंचायतों को शपथ ग्रहण समारोह कराने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने सोमवार को दो तिहाई बहुमत वाली जिले की 500 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को 25 व 26 मई को शपथ दिलाने का अनुमोदन प्रदान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने शपथ ग्रहण समारोह में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने का निर्देश दिया है। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होने वालों को मास्क व सैनिटाइजर को प्रयोग करने के साथ-साथ सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों की दो तिहाई बहुमत वाली ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह पंचायत भवनों/सामुदायिक भवनों/स्कूलों में होंगे।
जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ व एडीओ पंचायतों को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो दिवसीय शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी संघटित ग्राम पंचायतों में 27 मई को प्रथम बैठक कराकर छह-छह समितियों का गठन कराया जाएगा।
शासन स्तर से सभी समितियों के काम व अधिकार तय किए गए हैं। प्रधान ग्राम पंचायत के नियोजन एवं विकास समिति, प्रशासनिक समिति व शिक्षा समिति के सभापति होंगे।
नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्माण कार्य, स्वास्थ्य एवं कल्याण व जल प्रबंधन समिति का सभापति चुनना होगा। सभी छह समितियों में सभापति के अलावा छह निर्वाचित सदस्य भी होंगे जिसमें एक महिला, एक अनुसूचित जाति/जनजाति व एक पिछड़े वर्ग का सदस्य होगा। ग्राम पंचायत सदस्यों को समिति के सदस्यों का चुनाव करना होगा।
समिति की बैठक के लिए चार सदस्यों का कोरम होगा। समिति की बैठक हर माह कम से कम एक बार अवश्य होगी। समितियों का सचिव ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव होगा। ग्राम पंचायतों के नियंत्रण में कार्यरत कार्मिकों से संबंधित विषय व राशन की दुकानों से संबंधित सभी कार्य प्रशासनिक समिति की निगरानी में होगी।
ग्राम पंचायत की योजना तैयार करने, कृषि, पशुपालन व गरीबी उन्मूलन के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन नियोजन एवं विकास समिति की देखरेख में होंगे। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व अनौपचारिक शिक्षा और साक्षरता से संबंधित कार्यक्रम शिक्षा समिति की निगरानी में कराए जाएंगे।

सभी प्रकार के स्थाई/अस्थाई निर्माण कार्यों व अनुरक्षण के कार्यों पर निर्माण कार्य समिति प्रभावी नियंत्रण व गुणवत्ता सुनिश्चित कराएगी। स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से संबंधित कार्यक्रमों पर नजर रखेगी। जल प्रबंधन समिति को नलकूपों का संचालन व रख रखाव और गांव के लोगों को पीने के पानी से संबंधित योजनाओं व कार्यक्रमों का संचालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed