फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparation of Mission 2024, responsibility assigned to 1700 booth committees

Balrampur News: मिशन 2024 की तैयारी, 1700 बूथ समितियों को सौंपी जिम्मेदारी

Mon, 27 Feb 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Preparation of Mission 2024, responsibility assigned to 1700 booth committees
बलरामपुर। मिशन 2024 को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। जिला कार्यालय अटल भवन में सोमवार को बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। बूथ पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां दी जाएंगी। जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो सके।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण के माध्यम से बूथ स्तर तक लाभार्थियों से संपर्क किया जाना है। सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। कहा कि 1700 बूथों पर 11-11 पदाधिकारियों की समिति को सक्रिय किया जा रहा है। इसमें संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ समर्थकों का भी व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। प्रतिदिन सरकार की उपलब्धियों का संदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, जिला महामंत्री वरुण सिंह, सह संयोजक आद्या सिंह पिंकी, जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, बिंदु विश्वकर्मा, रवि कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, दयाराम प्रजापति, जिला मंत्री अवधेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस व जिला कार्यालय मंत्री शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed