फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparation for BEd entrance exam started at four centers

चार केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू

Sat, 25 Jun 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Preparation for BEd entrance exam started at four centers
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के चार फैकल्टी में बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। छह जुलाई को 1,700 परीक्षार्थी बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे। परीक्षार्थी वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डीएम श्रुति की अध्यक्षता में शीघ्र ही बैठक करके बीएड प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए खाका तैयार किया जाएगा। परीक्षार्थियों को बीएड की प्रवेश परीक्षा देने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंदराम ने शनिवार को बताया कि सीसीटीवी कैमरों से लैस एमएलके महाविद्यालय के चार फैकल्टी में छह जुलाई को बीएड प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से बीएड प्रवेश परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर सभी इंतजाम कराए जा रहे हैं। साइंस फैकल्टी में डॉ. एके द्विवेदी व आर्ट्स फैकल्टी में डॉ. पीके सिंह की निगरानी में 500-500 और कॉमर्स फैकल्टी में डॉ. आरके सिंह की निगरानी में 400 व बीएड फैकल्टी में डॉ. एसपी मिश्र की निगरानी में 300 परीक्षार्थी बीएड की प्रवेेश परीक्षा देंगे। सभी परीक्षार्थियों को बेवसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन

डीएम ने एडीएम राम अभिलाष को बीएड प्रवेश परीक्षा का ओवरऑल इंचार्ज बनाया है। तुलसीपुर एसडीएम ओमप्रकाश परीक्षा पूरी कराएंगे। सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर को केंद्र प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार को परीक्षा संबंधी गोपनीय जिम्मेदारी दी गई है। बीएसए डॉ. रामचंद्र भी केंद्र प्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ श्रीदत्तगंज सियाराम वर्मा, नगर रमेश कुमार, मुख्यालय विनय चौधरी व नायब तहसीलदार सदर अंकुर यादव को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2022-24 के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न कराने के लिए 27 जून को डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की जाएगी। इसमें नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने की रणनीति तैयार की जाएगी। राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीपी सिंह और एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय को भी परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed