{"_id":"64305e1b2cc622e79e0754aa","slug":"prayer-meetings-held-in-churches-and-churches-balrampur-news-c-13-1-171109-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चर्च व गिरिजाघरों में हुईं प्रार्थना सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चर्च व गिरिजाघरों में हुईं प्रार्थना सभाएं
Fri, 07 Apr 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रभु यीशु के बलिदान दिवस गुड फ्राईडे पर शुक्रवार को चर्च व गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। इस दौरान आराधना व संदेश पाठ के बीच परंपरागत पूजन कर प्रभु यीशु के अंतिम सात वचन सुनाए गए। धुसाह स्थित चर्च, फातिमा स्कूल तथा उतरौला स्थित गिरिजाघर में प्रार्थना सभा हुई, जिसमें यीशु के संदेश सुनाए गए। फादर बीजू पात्रोज ने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के वचनों को सुनाया, जिसे सुनकर लोग भावुक हो गए।
उन्होंने कहा कि दुनिया को पाप मुक्त करने के लिए ईसा मसीह ने अपने प्राण त्याग दिए थे। मानव जाति के उद्धार के लिए खुद को सूली पर बलिदान कर दिया। प्रभु यीशु ने सूली पर चढ़ाने वालों की ओर इशारा करते हुए कहा था कि हे पिता, इन्हें माफ कर क्योंकि यह नहीं जानते कि यह क्या कर रहे हैं। कहा कि हमें प्रभु ईसा मसीह की तरह प्यार की भावना रखते हुए किसी से नफरत नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर जस्टिन बीजू, श्रवण कुमार, लिंडा बीजू, सुशील लारेंस आदि मौजूद रहे।