फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pradhan shot two brothers, one killed

\ग्राम प्रधान ने दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत

Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Pradhan shot two brothers, one killed
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम इमिलिया के प्रधान ने भूमि विवाद की रंजिश में दो सगे भाइयों को तमंचे से गोली मार दी। इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। जबकि छोटे भाई का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जबकि ग्राम प्रधान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम इमिलिया डिहवा के प्रधान सुनील कुमार जायसवाल उर्फ बाबा का बुधवार देर शाम विपक्षी राजकुमार जायसवाल (35) व उसके भाई शिवकुमार (21) से भूमि को लेकर चल रही रंजिश के चलते विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि शिवकुमार ने करीब 15 दिन पूर्व गन्ने की सिंचाई के लिए पाइप लगाया था। ये पाइप सुनील के खेत से होकर गुजरा था। इसके चलते बुधवार को सुनील व उसके परिजनों ने पाइप निकालकर फेंक दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद होने लगा। ग्राम प्रधान सुनील जायसवाल ने विवाद बढ़ने पर तमंचे से राजकुमार व शिवकुमार पर फायरिंग कर दी। राजकुमार व शिवकुमार के पेट में एक-एक गोली लगी है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजकुमार की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन राजकुमार को लेकर गोंडा जिला चिकित्सालय ले गये, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती शिवकुमार का इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि शिवकुमार की तहरीर पर ग्राम प्रधान सुनील जायसवाल, उसके साथी सुखराम जायसवाल और बुधराम जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सुखराम तथा बुधराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से ग्राम प्रधान फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। राजकुमार का गाेंडा में पोस्टमार्टम कराया गया है। गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed